दिल्ली में अब कोरोना का कहर थमा, दैनिक मौतें बहुत कम हुईं, देखें सभी राज्यवार आंकड़े

दिल्ली में अब कोरोना का कहर थमा, दैनिक मौतें बहुत कम हुईं, देखें सभी राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 82,579,768 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,818,849 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 247220 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9927310 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 149435 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,323,965 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16,504 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 214 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 19,557 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.16 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.36 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से कम है। 02 जनवरी को 7,35,978 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,56,35,761 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आंकड़ों पर नजर डाले तो सभी राज्यों में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 424 नए मामले सामने आए, जो 7 महीने से भी अधिक समय बाद अब तक की सबसे कम संख्या है। वहीं, एक दिन में यहां कोरोना के संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.62 प्रतिशत हो गई।

आपको बता दें कि 21-23 दिसंबर से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1000 से नीचे है। 21 दिसंबर को 803 नए मामले सामने आए थे, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, 24 दिसंबर को 1,063 नए मामले सामने आए थे, फिर 25 दिसंबर को यह संख्या कम होकर 758 और फिर 26 दिसंबर को 655 हो गई थी। 27 दिसंबर को 757 मामले सामने आए थे, जबकि 28 दिसंबर को एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या 564 थी, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम थी। 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में क्रमशः 703 और 677 मामले सामने आए थे। 31 दिसंबर को, 574 मामले और 2021 के पहले दिन 585 नए मामले सामने आए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3070

872897

7115

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

40

4846

62

अरुणाचल प्रदेश

93

16583

56

असम

3120

212132

1052

बिहार

4473

246979

1405

चंडीगढ़

281

19280

320

छत्तीसगढ़

9980

268988

3400

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3368

2

दिल्ली

5044

611243

10585

गोवा

901

49653

741

गुजरात 

9250

233660

4318

हरियाणा

2890

257261

2917

हिमाचल प्रदेश 

1830

52912

944

जम्मू एंड कश्मीर 

2975

116792

1886

झारखंड

1601

112893

1035

कर्नाटक

10912

898919

12107

केरल

65467

707244

3141

लद्दाख

256

9173

127

मध्य प्रदेश 

8852

231533

3641

महाराष्ट्र 

55471

1836999

49666

मणिपुर

1108

26815

358

मेघालय

135

13186

139

मिजोरम

88

4127

8

नागालैंड

178

11673

79

ओडिशा

2217

326209

1883

पुडुचेरी

358

37233

633

पंजाब

3361

158482

5376

राजस्थान

8491

298620

2710

सिक्किम

506

5285

129

तमिलनाडु

8127

800429

12156

तेलांगना

5106

281083

1551

त्रिपुरा

83

32815

385

उत्तराखंड

4376

85908

1527

उत्तर प्रदेश 

12858

566910

8403

वेस्ट बंगाल

10446

534737

9792

भारत में कुल मामले

243953

9946867

149649


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।